जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 20 लोगों की मौत हुयी है। यह जानकारी प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।
सहकारी शासन एवं पारंपरिक मामलों की प्रवक्ता नोनाला नदलोवु ने आज सुबह स्थानीय मीडिया को बताया कि बाढ़ के कारण अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतकों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
सहकारी शासन एवं पारंपरिक मामलों की कार्यकारी परिषद के क्वाज़ुलु-नताल सदस्य सिफ़ो हलोमुका ने कहा कि भारी बारिश ने कई नगर पालिकाओं में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
उन्होंने कहा, “हमारी टीम अभी भी नुकसान का पता लगा रही है। आपदा प्रबंधन दल उन क्षेत्रों से लोगों को निकाल रहे हैं, बाढ़ और भारी बारिश के कारण भूस्खलन, और इमारतों तथा सड़कों टूट गयी है।” उन्होंने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में मदद के लिए सैनिकों को बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों को शरण देने की अपील की गयी है। कई सड़कें अवरुद्ध हो गयी हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है।