कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की होगी घोषणा, हाईकमान की अनुमति का इंतजा़र – Polkhol

कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की होगी घोषणा, हाईकमान की अनुमति का इंतजा़र

भाजपा प्रदेश कार्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने की तैयारी में जुटी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की नई कार्यकारिणी लगभग तैयार हो चुकी है और हाईकमान की अनुमति मिलते ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी की घोषणा के बाद ही कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। भाजपा की यह कार्यकारिणी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

अब सबकी निगाहें हाईकमान की मंजूरी पर टिकी हैं। जैसे ही दिल्ली से हरी झंडी मिलेगी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी (State BJP Executive) की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *