छठ से पहले हरिद्वार पहुंची MS धोनी की फैमिली, साक्षी और जीवा ने किया गंगा स्नान – Polkhol

छठ से पहले हरिद्वार पहुंची MS धोनी की फैमिली, साक्षी और जीवा ने किया गंगा स्नान

महापर्व छठ से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का परिवार हरिद्वार पहुंचा। धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को यहां गंगा स्नान किया। हर की पौड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद साक्षी ने पूजा-पाठ भी किया। गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ के मुताबिक, साक्षी ने बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद गरीबों में प्रसाद वितरित किया।

धोनी की पत्नी साक्षी ने हर की पौड़ी पर अपने चेहरे को ढंककर अन्या श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा के दर्शन किए। उन्होंने मास्क लगा रखा था ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें और भीड़ न लगे। साक्षी को धोनी के साथ अक्सर धार्मिक स्थलों की यात्रा पर देखा जाता है। यहां हरिद्वार में धोनी आए थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गंगा में डूबकी लगाने के बाद धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटोर रहा है। वह वीडियो में गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ से बात करती दिख रही हैं। तन्मय वशिष्ठ उनसे पूछते हैं कि आप क्या बनगेंजवाब में जीवा ने कहा, नेचुरलिस्ट यानी वह प्रकृति की सेवा करना चाहती हैं। जीवा के इस जवाब की खूब तारीफ हो रही है और लोग लिख रहे हैं कि ऐसा धोनी की बेटी ही सोच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *