नैनीताल: अबकी बार युवा सरकार साठ पार के नारे के साथ चुनाव में उतरेगी भाजपा :- दुष्यंत

नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम नैनीताल आगमन पर नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

रविवार को नैनीताल क्लब पहुंचे उत्तराखण्ड प्रभारी गौतम ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में अबकी बार युवा सरकार साठ पार के नारे के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने देश में कई विकासात्मक कार्य किए हैं। देश के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के साथ ही कोविड जैसी महामारी में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस में जमकर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सरकार फर्जीवाड़े से घिरी हुई सरकार हैं उसने आजतक देश को बरगलाने का काम करते आई है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई थी लेकिन इन साढ़े चार सालों में भाजपा पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा हैं।जिससे साबित होता हैं की भाजपा देशहित और जनहित के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य कर रही हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा की पार्टी ने मॉडल उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प लिया है। और आने वाले समय में उत्तराखंड विकास के एक नए शिखर में पहुंचेगा। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी जिसका एक जीगता जागता उदाहरण सल्ट उपचुनाव हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर बताया जाएगा। उन्होंने कहा की बीजेपी किसी भी अन्य दल को अपना प्रतिद्वंदी नहीं मानती। भू कानून पर बोलते हुए गौतम ने कहा की उत्तराखण्ड राज्य में भू कानून लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,विधायक संजीव आर्य,जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी,मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट,सभासद तारा राणा,मोहन नेगी,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका बेनीवाल, प्रेमा अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय,अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,दयाकिशन पोखरिया, विश्वकेतु वैद्य, पारस मेहरा, मोहम्मद आसिम अब्दुल सत्तार अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष फैसल कुरैशी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *