उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा – और यह BJP ‘डबल इंजन’ मॉडल का एक और नमूना

Global Investors Summit का ढिंढोरा पीटा गया: 1,779 MoU, ₹3.56 लाख करोड़। रोडशो पर जनता के लगभग ₹100 करोड़ ख़र्च हुए | फिर सरकार ने ₹1 लाख करोड़ को “ज़मीन पर उतरा निवेश” बताया।

Newslaundry ने जाँचा कि यह निवेश किसका है:

* आटा चक्कियाँ, खाद-बीज की दुकानें और छोटे क्लीनिक “निवेशक” गिन लिए गए। कुछ को पता तक नहीं था।
* ₹35,279 करोड़ – यानी 35% – सरकारी बिजली कंपनियों के हैं।
* CSR और दान से चलने वाले एक स्कूल को ₹24.49 करोड़ का “निवेशक” बताया गया।
* ₹1,200 करोड़ के “निवेशक” की कमाई चार साल से शून्य है, और रिकॉर्ड में उसका एक भी कर्मचारी नहीं।
* दुबई-लंदन के रोडशो से ₹27,975 करोड़ का दावा हुआ, पर “ज़मीन पर उतरे” निवेशकों की सूची में इन दोनों शहरों की एक भी कंपनी नहीं।

और समिट से सिर्फ़ सात दिन पहले, 1 दिसंबर 2023 को, “निवेश” की परिभाषा ही ढीली कर दी गई। इसे कहते हैं: पहले नियम बदलो, फिर आँकड़े बताओ।

मुख्यमंत्री 3,300 “निवेशकों” की पूरी सूची सार्वजनिक करें।

निवेश कागज़ पर। रोज़गार नारों में। और उत्तराखंड के युवाओं के हिस्से – पेपर लीक।

सचिन थपलियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *