देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार के अनुसार, मदरसे अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें शिक्षा विभाग के नियमों और प्रावधानों का पालन करना होगा।
इसी क्रम में धामी सरकार ने सभी मदरसों और स्कूलों को शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के तहत मदरसों में भी अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों की तरह रविवार को अवकाश रखने की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है।