कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीर भद्र मंडल को 100 पर 500 तिरंगे झंडे, कई पार्षदों को भी किया सम्मानित

ऋषिकेश। आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कैबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चार पूर्व सैनिक पार्षद वीरेंद्र रमोला, जगदीश भंडारी, शेर सिंह नेगी और विनोद सेमवाल को सम्मानित किया। साथ ही 500 तिरंगा झंडा वीरभद्र मण्डल को सौपा।

सोमवार दुर्गा मंदिर आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुंदरी कंडवाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पुनीता भंडारी, निर्मला उनियाल, प्रताप राणा, राम कैलाश, जगदम्बा सेमवाल, माया घले, गीता मित्तल, आरती दुबे, सुनील यादव, राहुल कुकरेती, अजीत वशिष्ट, रविन्द्र कश्यप, चमन कौशल, सोहनलाल पोखरियाल, जगदीश भंडारी, कुँवर सिंह बिष्ट, बच्चन सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *