जंतर-मंतर पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर प्रदर्शन स्थल के अंदर पहुंच गए। इनमें अशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी गेट और बैरिकेडिंग पार करते हुए जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल तक पहुंच गए। इस दौरान मौके पर धक्का-मुक्की हुई और कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते भी नजर आए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। मामले के दौरान जंतर-मंतर पर कुछ समय तक हलचल बनी रही।