उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

 

देहरादून: उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाल लिया है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद डॉ. बिसेन ने राज्यपाल के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है।

 

लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर सुनाया। इसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. बिसेन की नियुक्ति के बाद उत्तराखंड में राज्यपाल की जिम्मेदारी अब उनके पास आ गई है।

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

 

उत्तराखंड पहुंचने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया।एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।इसके बाद लोक भवन पहुंचने पर भी राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

मध्य प्रदेश सरकार में रह चुके हैं कैबिनेट मंत्री

 

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज विभाग के साथ-साथ स्कूल शिक्षा और जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। राज्य सरकार में मंत्री रहने के दौरान उन्हें प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव प्राप्त हुआ।इसके बाद मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। विधानसभा और संसद में काम करने का अनुभव उनके राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *