चकराता में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल; गंभीर युवक हायर सेंटर रेफर

चकराता: उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

 

फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *