देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, सुनवाई टली

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए। दोनों की पेशी होनी थी, लेकिन उनके अदालत में नहीं पहुंचने के चलते मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब प्रकरण में अगली तारीख तय की जाएगी।दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोमवार को अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। इसके बाद मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की संभावना जताई जा रही थी।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर उर्मिला सनावर को रिहा करने के आदेश दिए थे। जमानत से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई होनी थी।

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई और रविदास धाम का नाम बदलवाने के लिए दबाव बनाया गया।

पुलिस ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। उसी शाम उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।इसके बाद उर्मिला सनावर की ओर से अदालत में जमानत याचिका दायर की गई। हालांकि, एक दिन जांच आख्या नहीं आने और दूसरे दिन अन्य कारणों से याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।मंगलवार को सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी नहीं होने के चलते मामले की सुनवाई टल गई। अब अदालत की ओर से अगली तारीख निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *