बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और धमकी के आरोप में FIR दर्ज

देहरादून। बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में अनुराग डोभाल के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, राज सिंह चौहान की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे राज सिंह चौहान हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने पहुंचे थे।

आरोप है कि करीब रात आठ बजे बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अनुराग डोभाल व उनके साथियों ने राज सिंह चौहान के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका रास्ता भी रोका गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत मिलने के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में अनुराग डोभाल समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

 

 

भावना जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *