विधायक नैनीताल संजीव आर्या विधायक निधि मिलते ही उपलब्ध करवाएं 15 आक्सीजन कंसंनटेरर

बेतालघाट= विधायक संजीव आर्य ने अपनी विधानसभा में कोविड 19 की दुश्वारियों के मद्देनजर बी.डी पांडे संयुक्त चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट के लिए 5-5 ऑक्सीजन कंसंनटेरर तत्काल उपलब्ध करवाए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया है।

बेतालघाट मंडल भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कुलवंत जलाल ने बताया कि विधायक संजीव आर्य दिन रात अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े रहते हैं। विगत वर्ष भी उन्होंने गांव गांव जाकर मास्क, सैनिटाइजर व राशन किट वितरित किए थे जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली।

इस वर्ष कोरोना की भयावहता को देखते हुए विधायक संजीव आर्य ने नैनीताल, बेतालघाट व गरमपानी अस्पतालों के लिए 5-5 ऑक्सीजन कंसनटेरर उपलब्ध करवाई जाने की पहल की है जिससे स्थानीय मरीजों को आक्सीजन की उपलब्धता आसानी से हो सकेगी। यही नहीं विधायक संजीव आर्या ने गरम पानी व बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एक एंबुलेंस भी उपलब्ध कराया जाने हेतु मुख्यमंत्री से निवेदन किया है जिनके अति शीघ्र गरमपानी और बेतालघाट पहुंचने की संभावना है। वहीं विधायक की पहल पर प्रशासन द्वारा गरमपानी और खैरना क्षेत्र के तीन होटलों को कोरोना केयर सेन्टर बनाये जाने हेतु अधिग्रहित किया गया है, जिनमें क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक मरीजों को उपचार व भोजन निशुल्क मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *