नैनीताल। नैनीताल के स्थानीय ताल चैनल के पत्रकार दीपक बिष्ट की माता यशोदा देवी (67) का बुधवार को निधन हो गया। शहर के सभी पत्रकारों व नगरवासियों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। वह अपने पीछे तीन पुत्र व पुत्री व नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके सभी पुत्र विवाहित हैं, जिनमें बड़े पुत्र दान सिंह शिक्षक, कमल सिह इंजीनियर तथा दीपक बिष्ट ताल चैनल में पत्रकार हैं। जबकि बहन मंजू भी विवाहिता हैं। दीपक ने बताया कि वह सामान्य थी। दिन में उन्होंने आंशिक कमजोरी महसूस होने लगी इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पाइंस घाट में किया गया।