केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

नई टिहरी: उत्तराखंड में शनिवार सुबह केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर की नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने एहतियातन यह फैसला लिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

 

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह करीब सात बजे देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर को गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ पहुंचना था। इसी दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

 

घटना के बाद हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। हालांकि, तकनीकी खराबी की वजह और यात्रियों की आगे की यात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *