गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर यूपीसीएल अलर्ट, एमडी पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण सब स्टेशन का किया निरीक्षण

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विद्युत विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण पहुंचकर विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एसएन वर्मा सहित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *