दिल्ली में खरगे-राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के नेता, चुनावी रणनीति पर मंथन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपनी सियासी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश के आगामी चुनाव, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में पार्टी की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए।इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे।

केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *