दीपावली से पहले UPCL कर्मचारियों को DA का तोहफा, 63% हुआ महंगाई भत्ता

देहरादून। दीपावली से पहले उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। निगम प्रबंधन ने पूर्णकालिक नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर मूल वेतन का 63 प्रतिशत करने का आदेश जारी किया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होग

 

 

उत्तराखंड शासन की ओर से जारी शासनादेश के अनुपालन में निगम स्तर पर इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की अवधि के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर नवंबर 2026 के वेतन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा।

वहीं, 1 नवंबर 2026 से बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित मासिक वेतन के साथ किया जाएगा।

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से निगम के नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। दीपावली से पहले मिले इस फैसले से कार्मिकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *