उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, 10 नवंबर से फिर शुरू होगी सेवा

उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने वाली 104 हेल्थ हेल्पलाइन की सेवाएं नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हेल्पलाइन का संचालन एक नवंबर से ही बंद कर दिया गया है। अब नई तकनीक और सॉफ्टवेयर के साथ सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। हेल्पलाइन 10 नवंबर से फिर से संचालित होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखंड के निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि नई संस्था द्वारा संचालन शुरू किए जाने तक हेल्पलाइन की सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित 104 हेल्थ हेल्पलाइन की जिम्मेदारी अब नई संस्था वी विन लिमिटेड को सौंपी गई है। संस्था 10 नवंबर से कामकाज शुरू करेगी। इसके साथ ही हेल्पलाइन के लिए नई तकनीक और सॉफ्टवेयर का परीक्षण भी किया जाएगा।

हेल्पलाइन बंद रहने के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से आवश्यक सेवाओं के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *