धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की नई सूची, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने दर्जाधारी पदाधिकारियों की सूची में कुछ और नाम जोड़ते हुए विभिन्न परिषदों और बोर्डों में नई नियुक्तियां की हैं। सरकार के इस फैसले को संगठन और सामाजिक समूहों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेशों के अनुसार, कप्तान गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक शाही को गोरखा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा शमशेर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण परिषद में जिम्मेदारी दी गई है। गोरखा समाज के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार ने अनुपमा वालिया को उत्तराखंड माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इन नियुक्तियों को विभिन्न सामाजिक वर्गों, पूर्व सैनिकों और पारंपरिक कला से जुड़े समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में सरकार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दर्जाधारी पदों पर कुछ और नियुक्तियां भी की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *