देहरादून। दून पुलिस की व्यवस्था में बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 28 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, आशारोड़ी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी को ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी भेजा गया है।
एसएसपी के इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।